श्री निशान साहिब का चोला बदला हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन की श्री गुरु रविदास सेवा समिति की ओर से गुरु रविदास जी महाराज का 645वां जन्मोत्सव समारोह मनाया जा रहा है। जन्मोत्सव समारोह के तहत सोमवार को रेलवे ओवरब्रिज के नजदीक स्थित श्री गुरु रविदास गुरुघर में अमृतवाणी पाठ हुआ। इसके बाद श्री निशान साहिब पर चोला चढ़ाया गया। गुरुघर के पुराने सेवादार सोहनलाल अलवरिया की ओर से श्री निशान साहिब का चोला बदलने की सेवा की गई। जन्मोत्सव समारोह के तहत मंगलवार को शाम 6 बजे सतगुरु रविदास महाराज की जागो (नगर कीर्तन) निकाली जाएगी। शहर के मुख्य मार्गांे से होते हुए मुख्य सेवादार रामचन्द्र जाटव के निवास पर पहुंचने पर जागो का विसर्जन होगा। बुधवार को जन्मोत्सव के तहत मुख्य कार्यक्रम होंगे। इस दिन सुबह 8 बजे से 10 बजे तक अमृतवाणी पाठ होगा।