वाहन जब्त करने के साथ कुछ संदिग्धों को लिया हिरासत में हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन के निर्देश पर सोमवार से जिले में नशे के खिलाफ ‘ना नशा करेंगे, ना करने देंगे’ शुरू हुए अभियान का जोरदार आगाज हुआ। अभियान की शुरूआत जंक्शन पुलिस थाना क्षेत्र के खुंजा मोहल्ले में पुलिस जाब्ता ने सर्च अभियान चलाकर की। जिले के नए पुलिस कप्तान डॉ. अजयसिंह के निर्देश पर सीओ सिटी प्रशांत कौशिक के नेतृत्व में पौ फटते ही पुलिस की चार-पांच टीमों की रेड से मोहल्ले में हड़कम्प मच गया।