Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कांग्रेस की ही फोटोकॉपी है, बोले प्रधानमंत्री

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। 20 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान होना है। वहीं पंजाब में भी सभी सीटों पर 20 फरवरी को ही मतदान होना है। मणिपुर में 27 फरवरी को मतदान होगा। आज रविदास जयंती के मौके पर  राहुल और प्रियंका गांधी वाराणसी पहुंचे। दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी भी रविदास मंदिर में पहुंचे और कीर्तन में शामिल हुए। इसके बाद पीएम मोदी ने पठानकोट में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।