Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

10 मार्च को लॉन्च हो सकता है एलआईसी का आईपीओ

नई दिल्ली

भारत के सबसे बड़े आईपीओ को देशभर के निवेशकों में क्रेज है। लोग बेसब्री से इस एलआईसी के आईपीओ का इंतज़ार कर रहे हैं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही है कि एलआईसी का आईपीओ 10 मार्च 2022 को लॉन्च हो सकता है और निवेशक इस इश्यू में 14 मार्च बोली लगा सकेंगे। खबर है कि LIC के इश्यू का साइज 65,000 करोड़ रुपये का हो सकता है। 

क्या हो सकता है इश्यू प्राइस? 
बाजार में अटकलें लगाई जा रही हैं कि एलआईसी का इश्यू प्राइस (LIC IPO issue price) 2000 से 2100 रुपये के बीच हो सकता है। हालांकि, सरकार की तरफ से LIC के आईपीओ खुलने की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। सरकार के मुताबिक, इनवेस्टर्स के साथ रोडशोके बाद वैल्यूएशन पर फैसला लिया जाएगा और इसकी लिस्टिंग March 2022 में पूरी हो जाएगी। बता दें कि बीमा कंपनी ने 13 फरवरी को सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर जमा कराए थे। इसके बाद से ही बाजार में अटकलें तेज हो गई है।