जिला अस्पताल के नए पीएमओ डॉ. पोटलिया का स्वागत हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। श्री अमरनाथ सेवा समिति की ओर से बुधवार को एमजीएम राजकीय जिला अस्पताल के नए प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश पोटलिया का स्वागत किया गया। जिला अस्पताल में समिति की ओर से संचालित धर्मशाला में आयाोजित कार्यक्रम में समिति सदस्यों ने पीएमओ डॉ. पोटलिया का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिला अस्पताल में मेडिकल सुविधाओं में विस्तार होगा और जिला अस्पताल नई बुलंदियां छूएगा। समिति सदस्यों ने पीएमओ को धर्मशाला की व्यवस्थाओं के बारे में अवगत करवाया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएमओ डॉ. पोटलिया ने समिति के कार्यांे की सराहना करते हुए कहा कि यह एक धार्मिक संस्था है लेकिन समिति सदस्य धार्मिक से भी बड़े कार्य कर रहे हैं। इसके चलते समिति किसी नाम या बैनर की मोहताज नहीं। समिति का नाम हनुमानगढ़ से जम्मू-कश्मीर तक की हवा में घुला हुआ है।