Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता कल से

  • व्यापार मण्डल कॉलेज की 16 सदस्यीय टीम लेगी हिस्सा
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    श्रीगंगानगर के चौधरी बल्लूराम गोदारा कन्या महाविद्यालय में 18 फरवरी से तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होगी। इस प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ टाउन स्थित व्यापार मण्डल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की 16 सदस्यीय टीम भी हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता से पहले व्यापार मण्डल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार से शुरू हुआ प्रशिक्षण सत्र गुरुवार तक चलेगा।