माकपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, लीकेज पाइप दुरुस्त नहीं करने पर सड़क जाम की चेतावनी हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन में श्रीगंगानगर मार्ग स्थित लाल चौक के नजदीक जिला कलक्ट्रेट रोड पर बना गहरा गड्ढा हादसों को न्यौता दे रहा है। रोजाना इस गड्ढे के कारण छुटपुट हादसे हो रहे हैं। पाइप लीकेज के कारण बने गड्ढे में पानी भरा हुआ है। इस कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को इस गड्ढे का आभास नहीं रहता। इस समस्या को लेकर बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के कार्यकर्ताओं ने जलदाय विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। इस मौके पर माकपा तहसील सचिव शेरसिंह शाक्य ने बताया कि करोड़ों रुपए की लागत से नगर परिषद ने हाल ही में लाल चौक से जिला कलक्ट्रेट कार्यालय की तरफ जाने वाली सड़क बनाई है। यह सड़क शोपतसिंह के नाम से जानी जाती है।