Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान: जैसलमेर में स्कूल बस पलटने से 2 बच्चों की मौत, 20 घायल; अस्पताल में इलाज जारी

नई दिल्ली

राजस्थान के सीमावर्ती जैसलमेर जिले के फलसुंड इलाके में गुरुवार को एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा होने से 2 स्कूली बच्चों की मौत हो गई वहीं 20 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए हैं।  घटना की जानकारी मिलने पर फलसूंड पुलिस मौके पर पहुंची है तथा बच्चों को फलसूंड अस्पताल ले जाया गया है, जँहा उनका उपचार जारी है। अस्पताल में अफरा तफरी मच गई है। इस बीच गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया जा रहा है। 

तेज गति में बस ने संतुलन खोया

बताया जा रहा है कि फलसूंड थाना इलाके के जेतपुरा फांटा के पास गुरुवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे एपीजे अब्दुल कलाम पब्लिक स्कूल की मिनी बस तेज गति से पलट गई। कजोई गांव के पास स्थित एपीजे अब्दुल कलाम पब्लिक स्कूल की मिनी बस फलसूंड से बच्चों को लेकर स्कूल की तरफ जा रही थी। इस दौरान अचानक जेतपुरा फांटा के पास मोड में संतुलन बिगड़ जाने के कारण बस पलटी खा गई। बस की गति इतनी तेज थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।