Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

BJP कोटा में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के मार्च पर भड़की, पूनिया ने CM गहलोत पर लगाया तुष्टीकरण का आरोप

जयपुर

राजस्थान भाजपा प्रदेश इकाई ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ( PFI) को कोटा में मार्च एवं समारोह आयोजन की अनुमति दिए जाने पर गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने गहलोत सरकार पर वोट बैंक की राजनीति और तुष्टीकरण का आरोप लगाया है। उल्लेखनीय है कि कोटा प्रशासन ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया को यूनिटी मार्च निकालने की अनुमति  दे दी है।  पीएएफआई गणतंत्र बचाओं मुहिम के तहत कोटा में समारोह का आयोजन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने पीएफआई पर प्रतिबंधित लगाने की मांग की है। पूनिया ने कहा कि पीएफआई का मकसद ही अशांति फैलाना है।

पूनिया बोले- पीएफआई ब्लैकलिस्ट संगठन

राजधानी जयपुर में मीडिया से बातचीत में सतीश पूनिया ने हिजाब को लेकर चल रहे विवाद मामले में कहा कि यह देश संविधान से और स्कूल व संस्थाएं अपने नियम कानून से चलती है। लेकिन कुछ लोग इस देश में अराजकता और अशांति फैलाना चाहते हैं। पीएफआई जैसी संस्थाएं देशहित में नहीं है। पूनिया ने कहा कि पीएफआई एक किस्म से ब्लैकलिस्ट संगठन है जो रजिस्टर्ड है और उसकी गतिविधियां भी संदिग्ध है। पूनिया ने कहा कि इस संगठन के खिलाफ कई बार एक्शन भी हुआ है या फिर कहे कि यह एक तरीके से कम्युनल ऑर्गनाइजेशन है जिसका देश के प्रति कोई निष्ठा नहीं है और केवल अशांति फैलाना ही मकसद रहा है। गहलोत सरकार ने इस संगठन को रैली की इजाजत देकर गलत काम किया है।