Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बप्पी लहरी को खाना खाने के आधे घंटे बाद पड़ा था हार्ट अटैक, दामाद ने बताई डिटेल

मुंबई

बप्पी लहरी के अचानक निधन की खबर से उनके परिवार के लोग सदमे में हैं। मंगलवार रात बप्पी दा की तबीयत बिगड़ने पर उनको अस्पताल ले जाया गया था। उनके दामाद गोबिंद बंसल ने बताया कि 15 फरवरी की रात क्या हुआ था। बप्पी लहरी कुछ वक्त से अस्पताल में भर्ती थे लेकिन घर आ चुके थे। निधन वाली रात उन्होंने खाना खाया इसके बाद तबीयत फिर से बिगड़ गई थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया है। बप्पी लहरी को लंबे वक्त से ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एप्निया की समस्या थी। बीते साल उन्हें कोरोना भी हुआ था।