Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘बच्चन पांडे के नजर के तीर और कृति सेनन की होली पे गोली..’

मुंबई

अक्षय कुमार, जैकलिन फर्नांडिस और कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म बच्चन पांडे के लिए फैन्स काफी एक्साइटिड हैं। फिल्म की रिलीज में कुछ ही दिन रह गए हैं, और उससे पहले 18 फरवरी को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा। इस बीच फिल्म का एक नया पोस्टर सामने आया है, जिस में फिल्म  के ट्रेलर रिलीज का वक्त के साथ ही एक दमदार कैप्शन भी है।

कितने बजे रिलीज होगा ट्रेलर
बता दें कि फिल्म बच्चन पांडे का ट्रेलर 18 फरवरी को सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर होगा। अक्षय ने जो फिल्म का पोस्टर शेयर किया है, उस में उनके साथ कृति सेनन नजर आ रही हैं। बाइक पर अक्षय के साथ बैठीं कृति ने सामने की ओर बंदूक तान रखी है। फोटो में एक ओर जहां अक्षय काफी धांसू दिख रहे हैं तो वहीं कृति का स्वैग भी देखते बन रहा है।