नई दिल्ली
टाटा ग्रुप की कंपनी टीटीएमएल के शेयर पिछले 6 सत्रों में अपने निवेशकों को कंगाल कर रहे थे। कई दिनों से इस स्टॉक से लोग निकलने की कोशिश में लगे थे, लेकिन बुधवार को एनएसई पर यह स्टॉक अपर सर्किट के साथ 147 रुपये पर बंद हुआ। आज यानी गुरुवार सुबह एक बार फिर यह अपने निवेशकों को मायूस करने लगा था और स्टॉक गिरकर 143.40 रुपये से 139.65 पर आ गया। इसके बाद दोपहर 2:20 बजे यह 4.15 फीसद ऊपर 153.00 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
बता दें जब से कंपनी को दिसंबर 2021 को समाप्त तीसरी तिमाही में 302 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा होने की खबर आने के बाद से ही इसमें हर रोज लोअर सर्किट लग रहा था। एक साल पहले की तिमाही में 298 करोड़ का नुकसान हुआ था।