Friday, September 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नवनियुक्त पीएमओ का किया स्वागत

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भारत विकास परिषद नगर इकाई की ओर से एमजीएम राजकीय जिला चिकित्सालय के नवनियुक्त प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश पोटलिया का गुरुवार को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। पीएमओ को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। परिषद सदस्यों ने आशा जताई कि डॉ. पोटलिया के नेतृत्व में राजकीय जिला चिकित्सालय सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा। सभी मरीजों को पूरी सुविधाएं मिलेंगी। समय पर मरीजों का इलाज होगा। इस दौरान परिषद की नगर इकाई के सदस्य मौजूद रहे।