मुंबई
विजय और पूजा हेगड़े का Halamithi Habibo सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। अब एयर पोर्ट पर लेट नाइट फ्लाइट के बाद सामंथा इस पर डांस करती दिखाई दीं। यह तमिल चार्टबस्टर धूम मचा रहा है। यह थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म Beast का गाना है। सामंथा ने इसके हुक स्टेप्स किए। उनके फैन्स इसको बेस्ट वर्जन बता रहे हैं। इससे पहले पूजा हेगड़े भी अपना वीडियो शेयर कर चुकी हैं। बता दें कि सामंथा का पुष्पा फिल्म में Oo Antava जबरदस्त हिट हुआ है। उनका सेक्सी अवतार लोगों ने काफी पसंद किया। अब इस गाने पर रील देखने के बाद लोग उनके विजय के साथ देखने की डिमांड कर रहे हैं।