Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ब्रेकअप की खबरों के बीच जैस्मिन भसीन का पोस्ट, अली गोनी के कमेंट पर भी दिया जवाब

मुंबई

‘बिग बॉस 14’ फेम जैस्मिन भसीन और अली गोनी के ब्रेकअप की खबरें चल रही हैं। इसकी सुगबुगाहट तब शुरू हुई जब पता चला कि इस बार वैलेंटाइंस डे दोनों ने साथ नहीं मनाया और सोशल मीडिया पर भी पोस्ट शेयर नहीं किया। उसके बाद जैस्मिन के एक पोस्ट ने इन खबरों को और हवा दे दी। हालांकि दोनों में से किसी ने तब तक इस पर कुछ भी नहीं कहा। इन सबके बीच जैस्मिन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की। उनके इस पोस्ट पर अली गोनी ने कमेंट किया है।