Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान: रेप के 6 दिन बाद जंगल में मिली थी महिला, अस्पताल में हार गईं जिंदगी की जंग; 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

नई दिल्ली

राजस्थान में 6 दिनों तक जिंदगी की लड़ाई लड़ने के बाद दुष्कर्म की शिकार महिला आखिरकार मौत से हार गई। मामला नागौर जिले का है। जयपुर के एक अस्पताल में पीड़ित महिला का इलाज चल रहा था और इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। नागौर के पुलिस अधीक्षक राम मूर्ति जोशी ने इस बात की पुष्टि की है कि गुरुवार की शाम महिला की मौत हो गई है। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को बताया, ‘रेस्क्यू करने के बाद महिला को वेंटिलेटर पर रखा गया था। बदमाशों द्वारा गला घोंटे जाने की वजह से उनके ब्रेन में ऑक्सीजन की कम मात्रा पहुंच पा रही थी।’