जयपुर
राजस्थान में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के बीच जारी खींचतान कम नहीं हो रही है। दोनों खेमों की लड़ाई पार्टी आलाकमान तक पहुंच गई है। पूनिया ने गहलोत सरकार के खिलाफ लड़ाई में वसुंधरा राजे गुट के विधायकों की दूरी को आधार बनाकर पार्टी आलाकमान को रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रीट पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर विधानसभा के घेराव में वसुंधरा राजे सिंधिया गुट के विधायकों ने दूरी बना ली। जिसका जनता में मैसेज गलत गया है।