Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आरोन फिंच की गलती पड़ सकती थी ऑस्ट्रेलिया को भारी फिर मैथ्यू वेड ने किया करिश्माई रनआउट

नई दिल्ली

ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर मैथ्यू वेड काफी मुस्तैदी से विकेट के पीछे अपना काम करते हैं। श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में कप्तान आरोन फिंच की एक गलती ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारी पड़ सकती थी, लेकिन वेड के तेजी से मेजबान टीम को एक विकेट मिल गया। ऑस्ट्रेलिया पहले तीन मैच जीतकर सीरीज में पहले ही 3-0 से अजेय बढ़त बना चुका है, चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 139 रन ही बना पाई।