Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

SBI के नाम पर आ रहे तरह-तरह के मैसेज, इस तरह सिक्योर करें अपना बैंक अकाउंट

नई दिल्ली

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के नाम पर तरह-तरह के फर्जी मैसेज भेजे जा रहे हैं। इस तरह के मैसेज से सावधान रहने की जरूरत है। अगर आपने मैसेज में दिए लिंक पर क्लिक कर लिया तो बैंक अकाउंट भी खाली हो सकता है। 

क्या है मैसेज: ग्राहकों के मोबाइल पर एसबीआई के नाम पर कई तरह के मैसेज भेजे जा रहे हैं। मसलन, एक मैसेज में लिखा गया है- प्रिय ग्राहक, आपका एसबीआई बैंक अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा। कृपया केवाईसी पैन कार्ड अपडेट को री-वेरिफाई करें। एसबीआई के नाम पर भेजे गए इस मैसेज में एक लिंक भी दिया गया है, जिसे क्लिक कर अपडेट करने की सलाह दी गई है।

इसी तरह, एक अन्य मैसेज में SBI YONO अकाउंट के ब्लॉक होने की बात कही गई है। इसे चालू रखने के लिए लिंक पर क्लिक कर पैन कार्ड नंबर अपडेट करने की सलाह दी गई है। इस तरह के अन्य कई मैसेज हैं, जिसके जरिए ग्राहकों से लिंक को क्लिक करने के लिए कहा जा रहा है।