Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ड्राइवर लापता, गुमशुदगी दर्ज

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले के टिब्बी पुलिस थाना क्षेत्र के गांव सलेमगढ़ मसानी से अधेड़ उम्र का ड्राइवर लापता है। टिब्बी पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर अधेड़ की तलाश में जुटी है। टिब्बी पुलिस थाना के एएसआई शम्भूदयाल स्वामी ने बताया कि ड्राइवरी करने वाला गांव सलेमगढ़ मसानी के वार्ड नम्बर 4 का निवासी देवासिंह (68) पुत्र लक्ष्मण सिंह सैनी 27 जनवरी से लापता है। इस संबंध में 29 जनवरी को थाना में परिजनों की ओर से गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। देवासिंह ने खाखी रंग का कुर्ता-पायजामा पहन रखा है। अगर किसी व्यक्ति को देवासिंह कहीं मिले या उसके बारे में कोई जानकारी मिले तो वह टिब्बी पुलिस थाना में सूचित करे।