Friday, September 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आॅनलाइन पोर्टल के माध्यम से बचा रहे जिन्दगी

  • जरूरतमंद मरीज की जान बचाने में कारगर सिद्ध हो रहा ‘ब्लड बैंक टुडे’ पोर्टल
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    तकनीकी टीम में शामिल चार युवाओं की टीम की ओर से शुरू की गई मुहिम अनमोल जिन्दगी बचाने का काम कर रही है। युवाओं की टीम की ओर से शुरू किए गए ‘ब्लड बैंक टुडे’ पोर्टल के माध्यम से अब तक कई जरूरतमंद मरीजों को जरूरत के ब्लड ग्रुप का रक्त मिलने से उनकी जान बची है। इस पोर्टल से पूरे देश भर से करीब पांच हजार से अधिक लोग जुड़ चुके हैं। इस पोर्टल का फायदा यह है कि अगर किसी को किसी ब्लड ग्रुप के रक्त की आवश्यकता है तो वह इस पोर्टल पर जाकर इससे जुड़े इस ब्लड ग्र्रुप के लोगों को मैसेज कर सकता है। इसके बाद संबंधित रक्तदाता की ओर से जरूरतमंद व्यक्ति से सम्पर्क कर रक्त उपलब्ध करवाया जाएगा। हनुमानगढ़ के अभय कमांड सेंटर के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. केन्द्र प्रताप ने बताया कि ब्लड बैंक टुडे नाम से एक वेबसाइट बनाई गई है।