Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान: सास-ससुर, साले ने प्रताड़ित किया, सुसाइड से पहले युवक ने लगाया आरोप; पुलिस बोली- जांच जारी

नई दिल्ली

राजस्थान के डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक ने तालाब में कूदकर कथित तौर से आत्महत्या कर ली। मृतक युवक का नाम भरत यादव बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 28 साल के भरत यादव ने रणसागर तालाब में दूकर आत्महत्या की है।
   
कहा जा रहा है कि युवक ने सुसाइड से पहले अपना एक वीडियो बनाया था। कथित तौर से इस वीडियो में भरत यादव ने सास, ससुर और साले पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। हालांकि, अभी इस वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है।

सदर थाना पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाधिकारी ने बताया कि वायरल वीडियो के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। जब तक तथ्य सामने नहीं आये कुछ नहीं कहा जा सकता है। मामलें की जांच जारी है। 

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर शाम तक जब भरत घर नहीं आया तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान परिवार के लोगों को भरत की स्कूटी रणसागर तालाब की पाल पर खड़ी होने का पता चला। परिवार के लोग रणसागर पंहुचे तो स्कूटी से थोड़े दूर उसके कपड़े और मोबाइल मिला। बाद में पुलिस को घटनास्थल पर बुलाया गया।