Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ठग की महा ‘लीला’: जैकलीन और नोरा ही नहीं इन अभिनेत्रियों को निशाना बना चुका है सुकेश

नई दिल्ली

महाठग सुकेश चंद्रशेखर को अब हर देशवासी जानता है। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारों को अपने इश्क में फांसकर करोड़ों रुपए लुटा देने वाले सुकेश के बारे में नया खुलासा हुआ है। ईडी की जांच में यह बात सामने आई है कि जेल में बंद सुकेश ने सिर्फ जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही से ही नहीं तीन और अदाकारों को निशाना बनाया था। बताया जा रहा है कि सुकेश के संपर्क में सारा अली खान, जाह्नवी कपूर और भूमि पेडनेकर भी थे। सुकेश चंद्रशेखर ने कथित तौर पर उन्हें उपहार भेजने के लिए ठगी के पैसों का इस्तेमाल किया था।

32 वर्षीय महाठग सुकेश चंद्रशेखर रैनबैक्सी के मालिक की पत्नी अदिति सिंह से कथित तौर पर 215 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। जेल में बंद रहते हुए उसने कभी कानून सचिव, कभी गृह सचिव तो कभी गृह मंत्री अमित शाह के प्रतिनिधि और प्रधान मंत्री कार्यालय के प्रतिनिधि के रूप में अदिति सिंह से 215 करोड़ की उगाही की थी, इस शर्त पर कि वह उसके पति को जेल से बाहर निकालेगा। 

ये तो रही सुकेश चंद्रशेखर की वो कहानी जो उसने ठगी करके हासिल की, इससे आगे यह भी सभी जानते हैं कि सुकेश ने अपने पैसों का इस्तेमाल बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारों पर किया। उसने जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही से इश्क फरमाया। लेकिन नई जानकारी सामने आई है कि सुकेश के निशाने पर सारा अली खान, जाह्नवी कपूर और भूमि पेडनेकर भी रहीं थी।