नई दिल्ली
KPAC Lalitha का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से बढ़ती उम्र के चलते होने वाली दिक्कतों से परेशान थीं। केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने KPAC Lalitha के निधन पर शोक प्रकट किया है। Lalitha ने मंगलवार रात अपने घर में अंतिम सांस ली। सिर्फ तीन दिन बाद Lalitha को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करना था। KPAC Lalitha पिछले कई दशकों से मनोरंजन जगत में सक्रिय थीं और लोगों का मनोरंजन कर रही थीं। उनका जाना मलयालम फिल्म जगत के लिए एक बड़े धक्के की तरह है।
महज 10 साल की उम्र में किया था डेब्यू
जब पिनरई विजयन मुख्यमंत्री बने तो साल 2016 में Lalitha को केरल संगीत नाटक अकादमी की चेयरपर्सन बनाया गया था। महज 10 साल की उम्र में ही KPAC Lalitha ने मनोरंजन जगत में अपना पहला कदम बढ़ा दिया था और बाद में उन्होंने Kerala People’s Arts Club (KPAC) जॉइन कर लिया। वह अपने काम के चलते काफी कम समय में बहुत लोकप्रिय हो गई थीं।