Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आश्रम में रह रहे 300 से ज्यादा लोग, आपबीती बताते हुए रोने लगे

श्रीगंगानगर

हर प्नभ आसरा नारायण सेवा समिति आश्रम वक्त और हालात के सताए लोगों का सहारा बना हुआ है। फिलहाल करीब तीन सौ बेसहारा लोग रह रहे है। कई लोगों को परिवार का भी पता नहीं है और कई बुजुर्गों को उनके बच्चों ने निकाल दिया।

श्रीगंगानगर के गांव पालीवाला का हरप्रभ आसरा नारायण सेवा समिति आश्रम की शुरूआत दलजीत सिंह ने अपनी पत्नी जसप्रीत कौर के साथ की थी। दोनों पदमपुर इलाके के हरप्रभ आसरा आश्रम में सेवा के लिए जाते थे।दोनों ने गांव पालीवाला में घर में ही एक-दो लोगों की सेवा शुरू की। लोगों के ठीक होने के बाद भी परिवार बुजुर्गों को ले जाने के लिए तैयार नहीं था। इस पर दलजीत सिंह ने तय किया कि वे अपनी जमीन पर ही आश्रम बनाएंगे। शुरुआत में छोटी बिल्डिंग बनवाई। इसका विस्तार कर यहां लोगों को रखने के प्रबंध किया गया।