बीकानेर
राज्य सरकार ने बजट में बीकानेर में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट भाषण पढ़ते हुए अब तक बीकानेर के लिए कई नई घोषणाएं की है। इनमें बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज को मजबूत करने के लिए नए विभाग स्थापित करने के साथ ही पहले से स्थापित विभागों के लिए बजट आवंटन की घोषणा की है।
चिकित्सा क्षेत्र
- बीकानेर के ग्रामीण डिस्पेंसरी को भी क्रमोन्नत किया जा रहा है। बज्जू में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बदला जा रहा है, वहीं खाजूवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को उप जिला अस्पताल के रूप में स्थापित किया जाएगा। इससे खाजूवाला के अस्पताल में डॉक्टर्स के नए पद स्वीकृत हो जाएंगे। वहां जांच की सुविधाओं का दायरा भी बढ़ जाएगा। खासकर भर्ती रोगियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो सकती है। बड़ी संख्या में रोगियों को इलाज के लिए बीकानेर नहीं आना पड़ेगा।
सड़क मार्ग सुधरेगा
- सीकर से बीकानेर तक राजमार्ग को बेहतर करने के लिए भी गहलोत ने घोषणा की है। इससे नागौर से बीकानेर तक सड़क मार्ग पहले से बेहतर हो जाएगा। इसके लिए विशेष बजट जारी किया जा रहा है। कोलायत में पहले से स्थित कॉलेज को पीजी कॉलेज में क्रमोन्नत किया जा रहा है।
नए औद्योगिक क्षेत्र
- बीकानेर में नया औद्योगिक क्षेत्र स्थापत करने की घोषणा की गई है। इससे पहले गजनेर में इंडस्ट्रीयल एरिया बनाया गया लेकिन वो विकसित नहीं हो सका।