नई दिल्ली
यूक्रेन की ओर से एयरस्पेस बंद किए जाने के बाद भारत वहां फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक मार्ग को एक्टिव करने में जुट गया है। घटनाक्रम से जुड़े लोगों ने कहा कि यूक्रेन के हवाई क्षेत्र को बंद होने के बाद भारत सरकार वैकल्पिक निकासी मार्गों को एक्टिव कर रही है ताकि किसी भी तरह से वहां फंसे लोगों को निकाला जा सके। यूक्रेन में भारतीय दूतावास अभी भी काम कर रहा है और सलाह का पालन किया जा रहा है।
यूक्रेन में फंसे लोगों को निकालने के लिए विदेश मंत्रालय में हाई लेवल बैठकें चल रही थीं। इसके साथ-साथ यूक्रेन के कीव में पड़ोसी देश से भारतीय दूतावास में अधिक से अधिक रूसी भाषी अधिकारियों को भेजा गया है। इससे पहले यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने एक एडवाइजरी जारी कर अपने नागरिकों से शांति बनाए रखने और यूक्रेन में जहां कहीं भी हैं वहीं रहने की अपील की थी। यूक्रेन में रूस की ओर से अटैक किए जाने के बाद देश में अप्रत्याशित स्थिति पैदा हो गई है।