नई दिल्ली
बीते रोज ईडी के अधिकारियों ने महाराष्ट्र के कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक को गिरफ्तार कर लिया। मलिक को कोर्ट ने आठ दिनों के लिए(3 मार्च तक) ईडी की कस्टडी दी है। मलिक की गिरफ्तारी के एक दिन बाद उनकी बेटी नीलोफर मलिक की मामले में प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि हम पिछले 2-3 महीनों से सुन रहे हैं कि ईडी आएगा और हमारे पिता (नवाब मलिक) ने हमें सावधान रहने के लिए कहा था।
बुधवार की रोज महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल लाते हुए ईडी के अधिकारियों ने महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता शरद पवार के करीबी नवाब मलिक को गिरफ्तार किया। उन पर अंडरवर्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से लिंक और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे हैं। ईडी ने उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। कोर्ट ने ईडी को मलिक की 3 मार्च तक कस्टडी दे दी है।
घटना के दिन बाद गुरुवार को नवाब मलिक की बेटी नीलोफर मलिक ने कहा कि हम पिछले दो तीन महीनों से सुन रहे थे कि ईडी आएगा और हमारे पिता ने हमे सावधान रहने के लिए कहा था, लेकिन हमने सब कुछ ठीक किया है। मेरे पिता निडर होकर बोलते हैं इसलिए ईडी और एनसीबी हमारे पीछे है।