नई दिल्ली
मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़े तिलक वर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम के खिलाफ मैच जीतने से उन्हें बहुत आत्मविश्वास मिलेगा।
तिलक वर्मा को मुंबई इंडियंस ने मेगा नीलामी के दूसरे दिन 1.7 करोड़ रुपये में खरीदा था। 19 वर्षीय का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था, इस खिलाड़ी के लिए मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कड़ी टक्कर हुई थी, लेकिन मुंबई ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।
तिलक ने फ्रेंचाइजी के साथ एक इंटरव्यू में कहा, ”मुझे लगता है कि सीएसके होगा। मैंने लंबे समय से एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा की प्रशंसा की है, इसलिए अच्छा प्रदर्शन करना और उनके खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए एक मैच जीतना मुझे बहुत आत्मविश्वास देगा।”