Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

BJP MLAs ने  लौटाया गहलोत सरकार का गिफ्ट iphone 13, CM सलाहकार लोढ़ा बोले- 30 लाख के फ्लैट लौटाएंगे ?

जयपुर

राजस्थान की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने गहलोत सरकार के गिफ्ट  Apple iphone 13 को लौटाने का निर्णय लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। पूनिया ने ट्वीट किया- नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समेत सभी विधायकों से चर्चा करने के बाद राज्य सरकार पर पड़ने वाले वित्तीय भार को देखते हुए कांग्रेस सरकार द्वारा दिए गए आईफोन वापस करेंगे। उल्लेखनीय है कि गहलोत सरकार ने वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश होने के बाद बुधवार को विधानसभा में सभी विधायकों को ऐपल आईफोन 13 गिफ्ट किया था। 

सीएम सलहाकर संयम लोढ़ा ने भाजपा पर साधा निशाना

आईफोन लौटाने पर सीएम गहलोत के सलाहार संयम लोढ़ा ने भाजपा पर निशाना साधा है। संयम लोढ़ा ने ट्वीट कर कहा कि इसी विधानसभा के पहले सत्रों में लैपटाॅप औऱ आईपैड दिए गए थे। वो तो वापस नहीं किए।  30 लाख के फ्लैट का क्या?  यह भी ध्यान रहे कि  काम से जुड़ी वस्तुएं देने की प्रथा सबसे पहले वसुंधरा के पहले कार्यकाल में कंप्यूटर से शुरू हूई थी।