Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सचिन तेंदुलकर की फोटो को एडिट करके कसीनो ने किया प्रचार, ‘क्रिकेट के भगवान’ लेंगे लीगल एक्शन 

मुंबई

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की तस्वीरों से छेड़छाड़ (morphed images) करके एक कसीनों ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के चेहरे क इस्तेमाल किया है। ऐसे में सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि  ने गुरुवार को कहा कि वह सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए उनकी एडिट की हुई तस्वीरों का इस्तेमाल करने वाले एक कसीनो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।
    
पता चला है कि गोवा के एक कसीनो ‘बिग डैडी’ ने प्रचार के लिए तेंदुलकर की तस्वीरों का उपयोग किया। तेंदुलकर ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, “मेरी कानूनी टीम जरूरी कार्रवाई कर रही होगी, लेकिन मुझे लगा कि यह जानकारी सभी के साथ साझा करना महत्वपूर्ण है।”

उन्होंने आगे लिखा, “यह मेरे संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया पर कई विज्ञापन दिखाये जा रहे हैं, जिसमें बदली हुई तस्वीर के साथ मुझे एक कसीनो का समर्थन करते हुए दिखाया गया है। मैंने व्यक्तिगत तौर पर कभी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुआ, तंबाकू या शराब का प्रचार नहीं किया है। यह देखकर दुख होता है कि मेरी तस्वीरों का उपयोग लोगों को गुमराह करने के लिये किया जा रहा है।”