Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को रोमानिया के रास्ते निकालेगी भारत सरकार

नई दिल्ली

यूक्रेन में फंसे भारतीय स्टूडेंट्स और नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी के लिए भारत सरकार ने प्लान तैयार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत सरकार की दो चार्टर्ड फ्लाइट 25 फरवरी की शाम तक भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए बुखारेस्ट, रोमानिया के लिए भारत से उड़ान भरेगी। इस पूरे निकासी प्रक्रिया में एयर इंडिया भी सहायता कर रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जो भारतीय नागरिक सड़क मार्ग के जरिए यूक्रेन और रोमानिया बॉर्डर तक पहुंच गए हैं उन्हें यूक्रेन में स्थित भारतीय अधिकारी बुखारेस्ट, रोमानिया ले जाएंगे। यहां से उड़ानों के जरिए यूक्रेन में फंसे हुए लोग भारत लौटेंगे। सरकार ने कहा है कि इन फ्लाइट्स का खर्चा भारत सरकार उठाएगी।