Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

संघर्ष के बाद प्रशासन ने अपनाया सकारात्मक रवैया

  • संघर्ष समिति और चिकित्सा विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के मध्य सकारात्मक वार्ता
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    टाउन स्थित राजकीय जिला अस्पताल के विकास और मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बेस अस्पताल रखने की मांग को लेकर चल रहा नागरिकों और प्रशासन के बीच गतिरोध अब टूटता नजर आ रहा है। जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले पिछले 92वें दिनों से जारी नागरिकों के संघर्ष के बाद अब प्रशासन ने सकारात्मक रवैया अपनाया है। जिला प्रशासन की मध्यस्थता से संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल की चिकित्सा विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी वैभव गालरिया से जयपुर स्थित उनके कार्यालय में सौहार्दपूर्ण माहौल में वार्ता हुई। वार्ता में प्रशासन की ओर से मेडिकल कॉलेज प्रभारी डॉ. क्वात्रा, संघर्ष समिति की ओर से पार्षद प्रदीप ऐरी, पूर्व पार्षद देवेन्द्र पारीक, नगर परिषद उपसभापति अनिल खीचड़, पार्षद मनोज सैनी, सुशील जैन, भगवान सिंह, भीमसिंह राघव आदि शामिल हुए। वार्ता में जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज को लेकर हर बिंदु पर विस्तृत चर्चा की गई।