केन्द्रीय बजट को बताया हर वर्ग विरोधी, पीएम का पुतला दहन
by seemasandesh
सेंट्रल वेयर हाउस के गोदाम के समक्ष हुई सभा हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। केन्द्र सरकार के मजदूर-किसान एवं जन विरोधी बजट के विरोध में भारतीय ट्रेड यूनियन केन्द्र सीटू, अखिल भारतीय किसान सभा, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन की ओर से शुक्रवार को जंक्शन के औद्योगिक क्षेत्र स्थित सेंट्रल वेयर हाउस के गोदाम के समक्ष प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस दौरान सभा का आयोजन भी हुआ। सभा को संबोधित करते हुए रामेश्वर वर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से पेश किया गया वर्ष 2022-23 का केन्द्रीय बजट न सिर्फ देश के किसान, मजदूर, खेतिहर मजदूर, गरीब विरोधी है बल्कि आम जनता के सभी हितों की पूरी तरह से अनदेखी करता है। यह बजट पूरी तरह से कॉरपोरेट, बड़े पूंजीपति घरानों के हित में तथा किसान-मजदूरों और आम जनता की जरूरतों पर पूरी तरह से हमला करने वाला है। फसल की खरीद, खाद्य सुरक्षा, उर्वरक, मनरेगा आदि के बजट राशि में भारी कटौती की गई है। यह बजट भूखमरी जैसी स्थिति पैदा करने वाला है।