मुंबई
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) ने भारतीय छात्रों के लिए एक स्पेशल कॉरिडोर तैयार किया है। इन भारतीय छात्रों को युद्धग्रस्त यूक्रेन से निकाला गया है जो शनिवार को रात करीब 8 बजे फ्लाइंट संख्या AI1944 से मुंबई पहुंचेंगे। CSMIA के प्रवक्ता ने ये जानकारी दी।
CSMIA के प्रवक्ता ने कहा, “यूक्रेन में मौजूदा संकट को देखते हुए, CSMIA फंसे हुए भारतीय छात्रों को निकालने के लिए पूर्ण समर्थन दे रहा है, जो आज AI1944 द्वारा करीब 20:00 बजे मुंबई पहुंच रहे हैं।”
हवाईअड्डे ने आने वाले यात्रियों के लिए एक विशेष कॉरिडोर को तैयार रखा है। CSMIA के प्रवक्ता ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार, हवाई अड्डे पर हवाईअड्डा स्वास्थ्य संगठन (APHO) की टीम अनिवार्य टेम्परेचर की जांच करेगी।