Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

IPL 2022: RCB छोड़ने का मन बना चुके थे विराट कोहली, कई टीमों ने किया था अप्रोच; लेकिन…

नई दिल्ली

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने ‘द आरसीबी पॉडकॉस्ट’ में खुलासा किया है कि वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम को छोड़ने का मन बना चुके थे, कई टीमों ने अप्रोच भी किया था। लेकिन आखिर में उन्होंने अपना मन बदलकर RCB के साथ जुड़े रहने का ही फैसला किया। विराट कोहली आईपीएल में एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पॉडकास्ट पर बोलते हुए विराट कोहली ने कहा कि कई बार ऐसा हुआ, जब उन्होंने एक अलग टीम में जाने के बारे में सोचा। लेकिन उन्होंने आखिरी में आरसीबी से ही जुड़े रहने का निर्णय किया। कोहली अपनी कप्तानी में आईपीएल खिताब जीतने में कामयाब नहीं हुए हैं।


विराट कोहली ने कहा, ”ईमानदारी से कहूं तो, मैंने इसके बारे में सोचा है और दूसरों ने किसी तरह मुझे नीलामी में लाने के लिए संपर्क किया है। लेकिन फिर मैंने इसके बारे में सोचा। ऐसे कई महान व्यक्ति रहे होंगे, जिन्होंने ट्रॉफियां जीती हैं लेकिन कोई भी आपको इस तरह संबोधित नहीं करता है। कोई भी आपको आईपीएल चैंपियन या विश्व कप चैंपियन कहकर नहीं बुलाता है।”