Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

IND vs SL: ‘किसका है तुमको इंतजार, मैं हूं ना’, एयरपोर्ट पर मस्ती के मूड में दिखे भारतीय खिलाड़ी; ईशान, कुलदीप और सिराज ने गाया गाना

नई दिल्ली

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा और तीसरा मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। पहले मैच में श्रीलंका को 62 रन से हराकर भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे मैच से पहले भारतीय खिलाड़ी एयरपोर्ट पर अच्छे मूड में दिखे। धर्मशाला में होने वाले मैच से पहले बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें भारतीय खिलाड़ी एयरपोर्ट बस में नजर आ रहे हैं। 

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और स्टार बल्लेबाज ईशान किशन बस में बैठकर गाने गाते हुए नजर आ रहे हैं। बीसीसीआई ने ट्वीट करके लिखा, मैच डे, धर्मशाला में होने वाले दूसरे टी20 मैच के लिए जाते हुए।”