नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया के हाथों एशेज सीरीज में 0-4 की शर्मनाक हार के बाद इंग्लैंड ने अपने हेड कोच क्रिस सिल्वरवुड (Chris Silverwood) को बर्खास्त कर दिया था। उसके बाद से टीम नए कोच की तलाश में है। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न (Shane Warne) ने अब इंग्लैंड के हेड कोच (England’s Head Coach) बनने अच्छा जाहिर की है। वॉर्न ने कहा है कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह इस रोल को अदा करने के लिए तैयार हैं। इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है और पूर्व क्रिकेटर पॉल कॉलिंगवुड को इस दौरे के लिए टीम का अंतरिम कोच बनाया गया है। लेकिन टीम को सिल्वरवुड के उत्तराधिकारी की खोज है।
शेन वॉर्न ने स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पॉडकास्ट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हेड कोच के खाली पद को लेकर कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वो इंग्लैंड टीम को कोचिंग देना चाहेंगे। वॉर्न ने कहा, ‘मझे अच्छा लगेगा अगर मैं कोच बनता हूं। इंग्लैंड टीम के कोच बनने का ये अच्छा समय है। मुझे लगता है ये एक बढ़िया जॉब होगा, जिसमें करने को काफी कुछ रहेगा। इंग्लैंड की टीम में कई सारे अच्छे खिलाड़ी हैं। उनकी टीम में गहराई है। बस उनकी बेसिक्स सवारनी है।’