Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भाजपा ऐसे बनाती है राहुल के बयान का मजाक, एक्सपर्ट्स ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाया

बाड़मेर

राहुल गांधी ने कभी नहीं कहा कि मशीन में आलू डालो, सोना निकलेगा। यह भाजपा का दुष्प्रचार है। भाजपा और आएसएस वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की क्लिप को बदलते हैं। उनके भाषण को इस तरह से परोसते हैं जो मजाकिया बन जाए। अब आपको यह समझना होगा कि भाजपा कैसे राहुल गांधी की क्लिप बदलती है और उनके बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश करती थी। यह बात कांग्रेस के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बाहर से आई तीन सदस्यीय टीम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाई।

कार्यकर्ताओें को दिखाई राहुल गांधी की क्लिप्स
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी के उन तमाम भाषणों की क्लिपें दिखाई गयी, जिन्हें तोड़-मरोड़ कर मजाकिया अंदाज में पेश किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी एक गंभीर नेता है, लेकिन भाजपा और आएसएस के लोग राहुल गांधी की क्लिप को ऐसे बदलते हैं। उनके भाषण को इस तरह से परोसते हैं कि वो मजाकिया बन जाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने मशीन में आलू डालने और सोना निकलने वाला बयान कभी नहीं दिया। यह सब भाजपा का दुष्प्रचार था।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के दुष्प्रचार की जानकारी आम आदमी तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दीं। कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया की पोस्ट के जवाब देने के लिए भी प्रशिक्षित किया गया। उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कांग्रेस के विरुद्ध जीतने की रणनीति तैयार करने का प्रशिक्षण दिया। उन्हें बताया गया कि भाजपा और आरएसएस वालों को उनकी भाषा में ही समझाना होगा, लेकिन जनता को सच्चाई बतानी होगी। जनता को उनके दुष्प्रचार और झुठे वादों के बारे में बताना होगा और यह सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।