Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जंग में अब तक रूस के 4300 जवानों की मौत, यूक्रेन का दावा

नई दिल्ली

रूस की सेना तेजी से यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला कर रही है। यह हमले का चौथा दिन है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भी इस बात को लेकर चिंता जताई है कि जल्द ही रूस राजधानी कीव पर कब्जा कर सकता है। राष्ट्रपति जेलेंस्की को अमेरिका ने यूक्रेन छोड़ने का प्रस्ताव दिया था लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया और कहा कि वह रूस के खिलाफ डटे रहेंगे। अमेरिकी एजेंसी ने सैटलाइट तस्वीरें शेयर करते हुए दावा किया है कि यूक्रेन में काफी हद तक रूस ने कब्जा कर लिया है। संयुक्त राष्ट्र ने पुष्टि की है कि रूस के हमले में यूक्रेन में करीब 240 आम नागरिक मारे गए हैं। वहीं यूक्रेन में  फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत ऑपरेशन गंगा चला रहा है।