नई दिल्ली
मिड-कैप आईटी फर्म (IT Company) माइंडट्री लिमिटेड का शेयर तेजी से आगे बढ़ रहा है। लार्सन एंड टुब्रो ग्रुप का यह ग्लोबल डिजिटल ट्रांसफर्मेशन और टेक्नोलॉजी सर्विस में माहिर है। एक्सिस सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक पर खरीदारी रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस के मुताबिक, यह शेयर 5,310 रुपये तक पहुंच सकता है।
कंपनी का शेयर प्रदर्शन
बता दें कि माइंडट्री लिमिटेड का स्टॉक (MindTree Ltd) एनएसई पर 26 फरवरी 2021 को 1599.75 रुपये से बढ़कर 25 फरवरी 2022 को 3,793.75 रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान यह शेयर 137.15 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले छह महीनों में यह स्टॉक 8.55 प्रतिशत और पिछले पांच ट्रेडिंग सेशंस में 1.65 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, साल-दर-साल (YTD) आधार यह स्टॉक अभी 21.65 प्रतिशत नीचे है। इसका मार्केट कैप 58,767.93 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।