Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दो बूंद जिंदगी के…पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू, चिकित्सा मंत्री ने प्रदेशवासियों से की ये अपील

जयपुर

राजस्थान के चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने रविवार को पोलियो दिवस के मौके पर अपने राजकीय आवास से बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर व उनको चॉकलेट खिलाकर अभियान की शुरुआत की। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर जन्म से 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। उन्हें कहा प्रदेश भर में शत-प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रदेश भर में 54 हजार 627 पोलियो बूथ स्थापित किये गये हैं। इसके अलावा 2 हजार 215 ट्रांजिट टीम और 3 हजार 381 मोबाइल टीम बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि आज बूथ पर और छूटे हुए बच्चों को अगले 2 दिवस स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी।

छूटे गए बच्चों को घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

राजस्थान में पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत आज पांच साल तक के बच्चों को दवा पिलाई जा रही है। पनल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने शुभारंभ किया। इससे पहले चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने पोलियो दिवस पर पांच वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों को दवा पिलाकर ही पोलियो का उन्मूलन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अभियान के पहले दिन बूथ पर दवा पिलाई जाएगी एवं छूट गये बच्चों को अगले दो दिन स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। इस अवसर पर चिकित्सा सचिव आशुतोष एटी पेडणेकर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक डॉ जितेंद्र कुमार सोनी, विशिष्ट सचिव श्री बचनेश अग्रवाल, निदेशक आरसीएच डॉ केएल मीणा, अतिरिक्त निदेशक ग्रामीण एवं स्वास्थ्य डॉ रविप्रकाश शर्मा, अतिरिक्त निदेशक आरसीएच डॉ केपी शर्मा व परियोजना निदेशक, टीकाकरण डॉ रघुराज शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।