Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉस के मामले में भारत से भाग्यशाली रहा है श्रीलंका

नई दिल्ली

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा, वहीं इस मैच का टॉस 6 बजकर 30 मिनट पर होगा। IND vs SL Toss के Live Updates के लिए हिंदुस्तान लाइव के साथ बनें रहें। सीरीज के पहले दो मुकाबले जीतकर भारत 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। आज के मुकाबले में रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर मेहमान टीम का सूपड़ा साफ करना चाहेंगे। दूसरे टी20 में चोटिल होने के बाद भारतीय विकेट कीपर ईशान किशन अस्पताल पहुंच गए थे जिस वजह से उनका तीसरे टी20 में खेल पाना मुश्किल दिखाई दे रहा है। ईशान किशन को टीम में सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल रिप्लेस कर सकते हैं जिन्हें ऋतुराज गायकवाड़ के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया था। वहीं रोहित आवेश खान, कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ियों को भी प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकते हैं।

वहीं श्रीलंका टीम की नजरें भारत को क्लीन स्वीप करने से रोकने पर होगी। पहले मैच में 62 रन और दूसरे टी20 में 7 विकेट से हार झेलने के बाद श्रीलंका भारत को आखिरी टी20 में हराना चाहेगा। मगर मेहमान टीम भी भारत की तरह खिलाड़ियों की चोट से परेशान है। हसरंगा, कुसल मेंडिस, महेश दीक्षाना के बाद दिनेश चांदीमल भी चोट से जूझ रहे हैं। दूसरे टी20 के दौरान उन्हें लगी चोट के चलते अस्पताल ले जाया गया था। अब यह चोट कितनी गंभीर है इसकी कोई जानकारी नहीं है।