Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लाइव स्ट्रीमिंग IND vs SL 3rd T20: जानें कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम श्रीलंका लाइव क्रिकेट मैच ऑनलाइन

नई दिल्ली

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ जारी तीन मैच की टी20 सीरीज के पहले दो मैच जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पहले मुकाबले में टीम ने जहां 62 रनों से जीत दर्ज की थी, वहीं धर्मशाला में खेले गए दूसरे मुकाबले में भारत ने मेहमानों को 7 विकेट से धूल चटाई। टीम इंडिया की नजर अब श्रीलंका का सूपड़ा साफ करते हुए आईसीसी टी20 रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान मजबूत करने पर होगी। ईशान किशन दूसरे टी20 के दौरान चोटिल होने की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाए गए हैं ऐसे में आज हम संजू सैमसन को विकेट कीपिंग करते हुए देख सकते हैं, वहीं रोहित के साथ मयंक बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतर सकते हैं, वह चोटिल रितुराज गायकवाड़ की जगह टीम में शामिल हुए हैं। रोहित आखिरी टी20 में रवि बिश्नोई और आवेश खान जैसे कई युवाओं खिलाड़ियों को भी मौका दे सकते हैं।

भारत बनाम श्रीलंका तीसरा टी20 कब खेला जाएगा?

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मैच 27 फरवरी (रविवार) को खेला जाएगा।