नई दिल्ली
आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार बिजनेस कर रही है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था लेकिन आखिरकार फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई और इसकी कमाई के आंकड़े ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल पर रिलीज किए हैं। फिल्म ने रिलीज के दिन ही 10 करोड़ 50 लाख रुपये की कमाई करके सभी को चौंका दिया और शनिवार के दिन फिल्म 13 करोड़ 32 लाख रुपये का बिजनेस कर पाने में कामयाब रही है।