Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कंगना रनौत की जेल में बंद होंगे 16 कैदी

मुंबई

कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रही हैं। उनके रियलिटी शो ‘लॉकअप’ को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। शो के जिन कंटेस्टेंट के नाम सामने आए उस वजह से भी इसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। कंगना शो में होस्ट की भूमिका में हैं। बीते दिनों हैदराबाद के एक कोर्ट ने शो की रिलीज पर रोक लगा दी थी जिसके बाद यह आशंका जताई जा रही थी कि क्या इसे पोस्टपोन कर दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब हैदराबाद कोर्ट ने स्थगन आदेश को रद्द कर दिया है और शो को तय वक्त पर स्ट्रीम करने की मंजूरी दे दी है।