Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

यूक्रेन से अपने लोगों को निकालने के लिए भारत का बड़ा प्लान

नई दिल्ली

यूक्रेन में जारी युद्ध के संकट के बीच वहां फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए भारत ने बड़ा अभियान चलाया है। यूक्रेन से 15 हजार लोगों को निकालने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान को ‘ऑपरेशन गंगा’ नाम दिया गया है। भारत के विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने कहा कि लोगों को भारत लाने का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। 

युद्ध के बीच यूक्रेन के एयरस्पेस को बंद कर दिया गया है। ऐसे में वहां से लोगों को निकालने में दिक्कत आ रही है। भारत में यूक्रेन के पड़ोसी देशों जैसे कि रोमानिया, हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया से फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध करवाई है। सरकारी आंकड़े के मुताबिक यूक्रेन में भारत के करीब 20 हजार लोग हैं  जिसमें बहुत सारे छात्र शामिल हैं। 

अब तक चार हजार लोग भारत वापस आ चुके हैं। ऑपरेशन गंगा के तहत पांचवां विमान सोमवार को दिल्ली पहुंचा। इनमें से दो  बुडापेस्ट से भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचा है। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्वदेश लौटने वाले लोगों का एयरपोर्ट पहुंचकर स्वागत भी किया। इस बीच केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने भी कहा है कि भारत अपने एक-एक नागरिक को वापस लाएगा।