जयपुर
राजस्थान विधानसभा की बुधवार को कार्यवाही शुरू हुई। विधानसभा मे बजट में बहस के दौरान सीएम गहलोत सलाहकार संयम लोढ़ा और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र गुलाबचंद कटारिया उलझ गए। बजट बहस के दौरान सिरोही से निर्दलीय जीतकर कांग्रेस के विधायक बने सीएम गहलोत सलाहकार संयम लोढ़ा ने कहा कि मैं प्रतिपक्ष के नेता का लगातार सरकार के गिरने का बयान पढ़ रहा हूं। लेकिन सरकार नहीं गिरी। राजस्थान में कैबिनेट का विस्तार भी हो गया। राजनीतिक नियुक्तियां भी हो गई। लेकिन गहलोत सरकार पहले की तरह ही काम कर रही है। सरकार गिरने का इंतजार कर रहे भाजपा नेताओं के मंसूबे पूरे नहीं हुए है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि सीएम गहलोत के 9 सलाहकार है, लेकिन इतने कमजोर है वो। जवाब में संयम लोढ़ा ने कहा कि सीएम गहलोत को किसी सलाह की जरूरत नहीं है।