कोटा।
राजस्थान में कोटा, झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा क्षेत्र में फ़ैले मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व की इकलौती बची बाघिन का जोड़ा बनाने के साथ-साथ यहां और बाघ- बाघिन लाकर आबाद करने की मांग जोर पकड़ रही है। पर्यावरण एवं वन्य जीवो में गहरी रूचि रखने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री और कोटा जिले की सांगोद सीट से कांग्रेस के विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने तो इकलौती बाघिन को खुले जंगल में नहीं छोड़ने की स्थिति में संभागीय आयुक्त कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दे डाली है।