Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

India vs Sri Lanka टेस्ट सीरीज में ये दिग्गज करेंगे कमेंट्री, हिंदी टीम में है इन खिलाड़ियों का नाम 

नई दिल्ली

भारत और श्रीलंका के बीच शुक्रवार 4 मार्च से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए कमेंट्री टीम का ऐलान हो गया है। स्टार स्पोर्ट्स के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की तरफ से सुनील गावस्कर, अजीत आगरकर और रसेल अर्नोल्ड को इंग्लिश कमेंट्री टीम में चुना गया है, जबकि हिंदी की टीम में कुल 6 लोगों को जगह मिली है।

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाने वाली इस टेस्ट सीरीज की हिंदी कमेंट्री टीम का हिस्सा निखिल चोपड़ा, गौतम गंभीर, इरफान पठान, आकाश चोपड़ा, संजय बांगर और दीपदास गुप्ता हैं, जबकि कुछ और चेहरे आपको देखने को मिलेंगे, लेकिन उनको स्टार स्पोर्ट्स की तरफ से चुना जाता है और वे एंकर करते नजर आते हैं। 

इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खास है, क्योंकि ये मैच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का 100वां टेस्ट मैच होगा और वे इस उपलब्धि को हासिल करने वाले 12वें खिलाड़ी बन जाएंगे। ऐसे में इस मुकाबले की तैयारियां भी खास हैं और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने स्टेडियम में फैंस को एंट्री भी मुहैया करा दी है।